यारों की यारी पे बस गुमान होता है।
जीवन के हर मोड़ पे वो साथ देता है।।
दोस्त चाहे बिछड़ भी जाये रहते हैं वो पास ।
उनकी जगह दिल मे हरदम रहती है कहीं बहुत खास।।
उसकी हर खामोशी मे भी राज़ होता है।
जीवन के हर मोड़ पे वो साथ देता है।।
दोस्तों की गाली मे भी होती है मिठास।
बिना पढ़े पढ़ लेते हैं चेहरा वो उदास।।
दोस्ती मे ना कम ना कोई ज्यादा होता है।
जीवन के हर मोड़ पे वो साथ देता है।।
©रेनुका
Comments
Post a Comment